DNN सोलन
सोलन पुलिस ने नाके के दौरान एक युवक से 43.92 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। डीएसपी रमेश शर्मा के अनुसार सपरून में नाका के दौरान पुलिस ने एक ज़ायलो गाड़ी से यह चिट्टा बरामद किया। नशे की इस खेप को इस कदर गाड़ी के अंदर छुपाया हुआ था की पुलिस को इसे ढूंढने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने मामले में आरोपी महेंद्र ठाकुर निवासी चंबाघाट के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।















