चंबा में एक दिवसीय विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

Chamba Himachal News Others

DNN चंबा

9 जून राज्य महिला आयोग शिमला के सौजन्य और महिला एवं बाल विकास हिमाचल प्रदेश के सहयोग से जिला चंबा में एक दिवसीय विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया ।
शिविर की अध्यक्षता राज्य महिला आयोग शिमला  अध्यक्ष डॉक्टर डेज़ी ठाकुर ने की I
शिविर में अध्यक्ष राज्य महिला आयोग डॉ डेज़ी ठाकुर ने महिलाओं से संबंधित विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिला को अपने अधिकार के प्रति जागरूक रहना चाहिए।
शिविर में जिला न्यायलय से अधिवक्ता गौरव कुमार और संजीव ठाकुर ने घरेलु हिंसा अधिनियम 2005 के बारे मे विस्तारपूर्वक जानकारी दीI
इसके अतिरिक्त अनुज वर्मा लॉ ऑफिसर ने महिला के प्रति हुए अत्याचार और दहेजप्रथा के कानून के बारे मे जानकारी प्रदान की।
शिविर में थाना प्रभारी पंकज , शिवालिका  जिला समन्वयक महिला शक्ति केंद्र ,शिवानी सूद महिला शक्ति केंद्र , बाल विकास परियोजना अधिकारी चुवाड़ी के धर्मवीर,जिला बाल सरक्षण अधिकारी धर्मपाल और तरुणा लेखपाल ,मनोहर नाथ जिला समन्वयक प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना उपस्थित रहे I

News Archives

Latest News