DNN सोलन
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला में 27 अगस्त को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह रोजगार मेला श्रम एवं रोजगार विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा आयोजित किया जा रहा है। यह जानकारी सोलन में जिला रोजगार अधिकारी संदीप ठाकुर ने दी। उन्होंने कहा कि मेला 27 अगस्त को चंबा के पुलिस मैदान में आयोजित होगा। उन्होंने कहा कि सोलन जिला में कार्यरत विभिन्न उद्योग संस्थान इस मेले के लिए रिक्तियों की जानकारी विभाग को उपलब्ध करवा सकते हैं। ताकी इन रिक्तियों को भरा जा सके। उन्होंने कहा कि सीधी जिला रोजगार अधिकारी चंबा के पास इस संबंध में जानकारी पहुंचाई जा सकती है।















