घायल डिप्टी रेंजर सुनील कुमार की सरकार करेगी हर संभव मदद: पठानिया

Kangra Others

DNN धर्मशाला (कांगड़ा) ब्यूरो

10 अगस्त। सरकार जल्द ही वन माफिया के खिलाफ सख्त कानून बनाकर वन कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी। वन, युवा सेवायें एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया सोमवार को वन मंत्री राकेश पठानिया डॉ. राजेन्द्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज, टांडा में घायल डिप्टी रेंजर सुनील कुमार से मिले तथा उन्होंने वहां पर पहुंच कर घायल का हाल चाल भी जाना तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी कड़े निर्देश जारी किए कि घायल डिप्टी रेंजर की हर संभव सहायता की जाए। वन मंत्री राकेश पठानिया ने घायल सुनील को हौंसला देते हुए कहा कि पूरी सरकार आपके साथ एक चट्टान की तरह खड़ी है तथा जिन वन माफियों ने यह ओछी हरकत की है उनके साथ अब सख्ती से पेश आया जाएगा। वन मंत्री ने इस दौरान कहा कि यह कोई पहला मामला नहीं है कि वन रक्षकों या फिर डिप्टी रेंजरों पर वन माफिया के द्वारा हमला किया गया हो आए दिन ऐसी घटनाएँ हुई हैं लेकिन अब सरकार इस पर सख्त कानून बनाकर ऐसे वन माफियों को सलाखों के पीछे पहुंचाएगी।

News Archives

Latest News