घरों की दिवारों में अचानक आया करंट गाय की मौत

Others Solan

DNN सोलन

नौणी क्षेत्र में वीरवार को अचानक कुछ घरों की दिवारों में करंट आने से लोगों में दहशत फैल गई। घटना में एक गाय की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद लोगों ने बिजली काटी जिसके के बाद करंट का सिलसिला बंद हुआ। शुक्रवार को विद्युत विभाग की टीम ने मौके का दौरा किया और करंट फैलने के कारणों की जांच की। गनीमत ये रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
नौणी के विक्की ने जानकारी दी कि वीरवार की रात को उनके घर की सीढिय़ों व दीवारों पर अचानक करंट आ गया। इसके कारण उनकी गाय की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि उनके घर के पास से बिजली की तारें गुजर रही है।

News Archives

Latest News