घर लौट रही महिला पर बंदरों का हमला, बचते हुए सड़क से नीचे गिरी

Crime Others Solan

DNN सोलन

शहर के टैंक रोड पर राशन लेकर अपने घर जा रही महिला पर बंदरों द्वारा हमला कर दिया गया। बंदरों से बचते हुए महिला दौड़ी और वह सड़क से करीब 30 नीचे गिर गई। घायल अवस्था में महिला को क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर महिला का इलाज किया गया। डाक्टरों के अनुसार महिला की बाजू व टांग फ्रैक्चचर हुई है। महिला के बेटे विजय कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनकी माता राशन लेकर घर लौट रही थी कि अचानक यहां रखे कूड़ादान के नजदीक बंदरों ने उस पर हमला कर दिया। बंदरों से बचते हुए उनकी माता सड़क से नीचे गिर गई। घटना में उनकी टांग पर बाजू फैक्च्चर हो गई।

News Archives

Latest News