घर में घुसा तेंदुआ बाथरूम में किया बन्द 1 घायल

Himachal News Others Shimla

DNN शिमला (सुनील)

राजधानी शिमला के कृष्णा नगर में एक तेंदुए ने घर में घुसकर एक व्यक्ति को लहूलुहान कर दिया। मामला सुबह 3 बजे का है जब युवक बाथरुम जाने के लिए बाहर निकला तो तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। वही युवक ने तेंदुए को बाथरूम में ही कैद कर दिया और घर वाले ओर पड़ोस को इसकी सूचना दी और युवक को उपचार के लिए आईजीएमसी ले जाया गया।

वहीँ लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग और  पुलिस को दी। जिसके बाद सुबह 6 बजे वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची ओर तेंदुए को बेहोश कर वहां से चिड़ियाघर ले जाया गया।
युवक के चाचा करनैल सिंह कहना है कि सुबह भतीजा गौरव जब बाथरूम जाने के लिए बाहर निकला तो दरवाजा खोलते ही बाहर तेंदुआ बैठा था और तेंदुए ने हमला कर दिया लेकिन गौरव ने हिम्मत से तेंदुए का सामना किया और उसे बाथरूम में बन्द कर दिया और गौरव को अस्पताल ले जाया गया है।

News Archives

Latest News