शिक्षा मंत्री ने किया आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मनाली का दौरा

Kullu Others

DNN कुल्लू

21 जून। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मनाली का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ विद्यालय के प्रधानाचार्य और अन्य शिक्षक मौजूद रहे। कोरोना की वजह से सभी शिक्षण संस्थान बंद हैं ऐसे में इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र पर बहुत ज्यादा प्रभाव पड़ा है।बच्चों की पढ़ाई ज्यादा प्रभावित न हो इसके लिए शिक्षण संस्थानों में आॅनलाइन स्टडी जारी है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश भर में कोरोना संक्रमण के बीच सभी शिक्षण संस्थानों में आॅनलाइन शिक्षा जारी है। कोरोना के खतरे को देखते हुए फिजिकल के स्थान पर वर्चुअल क्लास ही लगाई जा रही है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मनाली में इस सत्र में लगभग 1000 छात्राओं ने प्रवेश लिया है जबकि पिछले सत्र में यह संख्या 789 थी। शिक्षा मंत्री ने इसे लेकर प्रसन्नता जताई है कि कोरोना के बीच विद्यालयों में छात्राओं की संख्या में वृद्धि देखने को मिल रही है।

छात्राओं को बेहतर माहौल देने का काम कर रही सरकार
शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार बेहतर अधोसंरचना और शिक्षण वातावरण प्रदान करने के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की सरकार छात्राओं को बेहतर शिक्षा के लिए माहौल देने का काम कर रही है।

News Archives

Latest News