DNN सोलन
ठग लोगों को झांसा देकर ठगी के नए नए तरीके अपना रहे है। इसी कड़ी में सोलन के एक वकील को ठगों ने नामी आनलाइन शॉपिंग कंपनी के नाम पर कूपन भेजकर ठगने का प्रयास किया। वकील की जागरूकता के चलते वह ठगी से बच गया और मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई।
नीरज गाजटा ने बताया कि उन्हें एक पत्र मिला जिसमें एक सक्रेच कार्ड प्राप्त हुआ, इसमें 10 लाख इनाम जीतने की बात लिखी थी और एक फोन नंबर भी दिया गया था। इस नंबर पर जब पत्र भेजने वालों से बात की तो उन्हें 18 प्रतिशत जीएसटी जमा करवाने की बात कही गई। जब नीरज ने इनाम निकालने का कारण पूछा तो वहां बैठे शख्स ने दुव्र्यवहार करने लगा। इसके बाद शक होने पर वकील ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई है।















