DNN कुल्लू ब्यूरो
15 सितम्बर। उपायुक्त डाॅ. ऋचा वर्मा ने एक अधिसूचना जारी करते हुए जिला की ग्राम सभा बल्ह, खोखन, अरसू व खरगा क्रमशः विकास खरण्ड कुल्लू व निरमण्ड के सभा क्षेत्रों के विभाजन के लिए विचाराधीन प्रस्तावना पर सुझाव अथवा आक्षेप 20 सितम्बर 2020 तक आमंत्रित किए हैं। अधिसूचना के अनुसार ग्राम सभा क्षेत्रों के विभाजन, पुनर्गठन, जोड़ने, काटने अथवा फेरबदल इत्यादि के संबंध में संबंधित ग्राम सभा सदस्यों को कोई आप्पति अथवा सुझाव अथवा आक्षेप अधिसूचना के जारी होने के सात दिनों के भीतर यानि 20 सितम्बर तक प्रस्तुत करने को कहा गया है। इस तिथि की उपरांत सुझाव अथवा आप्पति पर विचार नहीं किया जाएगा। विभाजन के लिए विचाराधीन प्रस्तावना की अधिसूचना की प्रति संबंधित ग्राम पंचायत प्रधान/सचिव को इसके प्रचार हेतु उपलब्ध करवाया गया है। इसके अलावा ग्राम पंचायत के सार्वजनिक स्थलों व सूचना पट्ट पर भी प्रचार-प्रसार हेतु उपलब्ध करवाई गई है।















