गौशाला में छुपा कर बेच रहा था शराब पकड़ा गया

Crime Solan

DNN सोलन

सोलन सदर पुलिस ने गौशाला में अवैध तौर पर रखी शराब बरामद करने में कामयाबी हासिल की है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार गश्त कर रही पुलिस को सूचना मिली की जटोली के नजदीक एक व्यक्ति अपनी गौशाला में शराब रखे हुए है और क्षेत्र में अवैध तौर पर शराब बेचने का कारोबार कर रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गौशाला की तलाशी ली। जहां से पुलिस को 48 बोतल देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी महेन्द्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News