DNN कंडाघाट (लवली)
कंडाघाट के तहत पड़ने वाली ग्राम पंचायत कवारग के कोट गांव में रविवार को एक गौशाला में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते पूरी गोशाला राख में तबदील हो गई । यदि गांव के लोग समय रहते इस गौशाला में बंद 4 पशुओ को बाहर न निकलते तो ये पशु भी आग की भेंट चढ़ सकते थे । इस मे जानी नुकसान तो नही हुआ । मगर गौशाला के बाहर रखा घास व पानी की टैंकी भी इस कि चपेट में आ गई। यह हादसा रविवार सुबह करीब दस बजे हुआ जैसे ही गांव के लोगो ने गौशाला के अंदर से धुआं निकलते हुए देखा वैसे ही गांव के लोग आग बुझाने के लिए गौशाला की तरफ भागे सबसे पहले लोगो ने गौशाला के अंदर पशुओ को बाहर निकला।
वही एस डी एम कंडाघाट डॉ विकास सूद ने कहा इस मे कोई जानी नुकसान नही हुआ है व मौके पर नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।















