Dnewsnetwork
बद्दी के मखनूमाजरा क्षेत्र में हुए गोलीकांड में पुलिस ने एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एसपी विनोद धीमान ने बताया कि इस घटना के बाद से ही बद्दी पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए विभिन्न पहलुओं पर गहन जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान एक अन्य व्यक्ति द्वारा उक्त गोलीकांड की जिम्मेदारी लेने संबंधी जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आई थी। इस आधार पर पुलिस द्वारा संबंधित व्यक्ति की पहचान सतीश चंदेल निवासी कालका जिला पंचकूला हरियाणा के रूप में हुई।पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार किया है और इस मामले में इससे पूछताछ की जा रही है। मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए बद्दी पुलिस द्वारा मामले की हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है। इस मामले में इससे पूर्व ललित कुमार तथा डेविड ठाकुर नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।















