डीएनएन परवाणू
परवाणू के सेक्टर दो में 1 व्यक्ति ने पंखे से फंदा लगा लिया। ट्रांसपोर्ट कार्यालय में चौकीदार व सफाई का कार्य करने वाले बबलू निवासी उत्तर प्रदेश ने गोदाम में ही पंखे से फंदा लगा लिया। सोमवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे गोदाम में अन्य लोग आए तो बबलू को फंदे से लटका देख कर पुलिस थाना परवाणू को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस थाना से डीएसपी रमेश शर्मा टीम सहित मौके पर पहुंचे। डीएसपी ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में ले ली है। बताया जा रहा है कि बबलू शराब का आधी था और वह हमेशा शराब के नशे में रहता था। डीएसपी रमेश शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।















