गुलाब जामुन में मिले कॉकरोच, विभाग ने की यह यह सख्त कार्रवाई

Himachal News Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो (आदित्य सोफत)

19 नवंबर। जिला सोलन में त्योहारी सीजन में जिला खाद्य सुरक्षा विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। इस दौरान विभाग ने सोलन में एक मिठाई के गोदाम में पड़े गुलाब जामुन में कॉकरोच मिलने के बाद नष्ट करवाया है। साथ ही विभाग ने दुकानदार के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की है। इसके अलावा विभाग ने त्योहारी सीजन के दौरान 37 खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे है। इनमे सबसे अधिक मात्रा मिठाई की है। इन्हें जांच के लिए जिला खाद्य सुरक्षा विभाग ने सीटीएल कंडाघाट भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद ही विभाग सख्त कार्रवाई करेगा, जबकि सीजन के बाद भी विभाग खाद्य प्रदार्थों के सैम्पल भरेगा।

बता दें कि जिला खाद्य सुरक्षा विभाग ने इस बार त्योहारी सीजन से पहले ही मिठाइयों व अन्य खाद्य प्रदार्थों के सैम्पल भरने शुरू कर दिए थे। इनमे से शुरुआत में ही 02 खोया के सैम्पल फेल हो गए थे, जबकि देसी घी व अन्य दो आयल के सैम्पल भी सब स्टेंडर्ड पाए गए थे। इसके बाद विभाग ने कार्रवाई को तेज करते हुए जिला भर से खाद्य प्रदार्थों की सैम्पल व औचक निरीक्षण किए और 37 खाद्य प्रदार्थों के सैम्पल भरकर जांच के लिए भेजे है। विभाग की टीम ने लोगों की सेहत से खिलवाड़ को रोकने के लिए त्योहारी सीजन में कार्रवाई की। अब विभाग रिपोर्ट के इंतजार में बैठा है।क्या कहना है जिला खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त का

जिला खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त एलडी ठाकुर ने कहा कि जिलाभर में त्योहारी सीजन के दौरान कार्रवाई की गई हैं ओर 37 खाद्य प्रदार्थों के सैम्पल एकत्र किए गए है। साथ ही सोलन में एक मिठाई की दुकान के गोदाम में विभाग ने औचक निरीक्षण किया तो वहां पर पड़े गुलाब जामुन में कॉकरोच दिखाई दिए। इसके बाद विभाग ने इन सभी गुलाब जामुन समेत अन्य 01 क्विंटल मिठाई को मौके पर नष्ट करवाया गया है। विभाग इस प्रकार की कार्रवाई आगामी दिनों में भी करेगा, ताकि लोगों की सेहत से कोई खिलवाड़ न हो सके।

News Archives

Latest News