गिरीपार को मिले एसटी का दर्जा-नहीं कोई आपत्ति, लेकिन दलितों के हकों की हो रक्षा

Himachal News Others Sirmaur

DNN नाहन

21 मई । दलित शोषण मुक्ति मंच ने केंद्र सरकार से मांग की है कि सिरमौर जिला के गिरीपार क्षेत्र के हाटी समुदाय को जनजातिये का दर्जा मिले, इससे मंच को कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन इसको लागू करने से पहले संबंधित क्षेत्र में दलित समुदाय के हकों की रक्षा को सुनिश्चित किया जाए, क्योंकि पिछले कुछ समय में यहां दलितों के शोषण के मामलों में भी बढ़ोतरी हुई है, जोकि चिंता का विषय है।

शनिवार को जिला मुख्यालय नाहन में पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए दलित शोषण मुक्ति मंच के जिला संयोजक आशीष कुमार ने कहा कि गिरीपार क्षेत्र में रह रहे अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को इस बात का भय है कि यदि इस इलाके को जनजातीय क्षेत्र घोषित किया जाता है, तो उनके कुछ अधिकारों को खत्म कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों के साथ उत्पीड़न के कई मामले सामने आते हैं। ऐसे में मंच की मांग है कि जनजातीय क्षेत्र घोषित होने के बाद भी एससी-एसटी एक्ट को बरकरार रखा जाए। साथ ही मंच ने यह भी मांग उठाई है कि पंचायती राज के चुनावी प्रणाली के अंतर्गत मिलने वाले आरक्षण को भी बरकरार गिरीपार क्षेत्र में बरकरार रखा जाना चाहिए। आशीश कुमार, जिला संयोजक, दलित शोषण मुक्ति मंच सिरमौर बता दें कि इस मामले में दलित शोषण मुक्ति मंच ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी एक मांग पत्र सौंपा है।

News Archives

Latest News