गाड़ी के इंजन में आग लगने से तीन लाख का नुक्सान, जानिए पूरा  घटनाक्रम

Kasauli Others Solan

DNN धर्मपुर (सोलन) ब्यूरो  

19 सितंबर। कालका-शिमला नेशनल हाई-वे पांच पर जाबली के समीप एक चलती कार के इंजन में अचानक आग लग जाने से करीब तीन लाख का नुकसान हुआ है। इसकी पुष्टि फायर आफिसर परवाणू टेक चंद ठाकुर ने की।  उन्होंने बताया कि गाड़ी के इंजन में आग लगने बारे जैसे ही पता चला तो तुरन्त अग्निशमन वाहन को मौके पर भेजा गया था। इस वाहन में चार लोग हरदीप, विकास, मानिक व सलीन सवार थे।  यह चारों लोग चंडीगढ़ के रहने वाले है व शिमला की ओर जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि इस गाड़ी के इंजन में आग लग जाने से लगभग तीन लाख का नुकसान हुआ है. बता दें कि कालका-शिमला नेशनल हाई-वे पांच पर जाबली के नजदीक चंडीगढ़ से धर्मपुर की ओर आ रही एक रेनॉल्ट डस्टर (सीएच-01-एटी-0324) कार के इंजन आग लग गई।  धुंआ उठता देख चालक ने तुरंत गाडी को सड़क के किनारे लगा दिया और देखा की गाडी के इंजन में आग लगी है।

इसके बाद थोड़ी दूर पर खड़े फोरलेन निर्माता कंपनी के पानी के टैंकर को मौके पर बुलाया गया और इंजन पर पानी का छिड़काव किया गया व तुरंत ही लगी आग पर काबू पा लिया गया।  हालांकि, स्थानीय लोगों को जैसे ही गाड़ी में आग लगने का पता चला तो उन्होंने तुरन्त इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी।  समय रहते अग्निशमन विभाग का वाहन भी मौके पर पहुंच गए और आग लगने के कारणों के बारे में पता लगाया।

News Archives

Latest News