गाड़ी में घूम रहे थे युवक पहुंच गई पुलिस FIR

Crime Solan

DNN सोलन

कर्फ्यू के दौरान बिना वजह गाड़ी लेकर घूमने पर सोलन पुलिस ने 3 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शहर के टैंक रोड-डमरोग क्षेत्र में यह मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार सदर थाना प्रभारी धर्म सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम डमरोग- टैंक रोड क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक कार में सवार तीन युवकों को घूमते हुए पाया। पुलिस ने रोककर जब उनसे पूछताछ की तो पता चला कि वे कर्फ्यू में घूम कर कानून का उल्लंघन कर रहे हैं। एएसपी शिवकुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दीपक राणा, सचिन मेहता व राकेश शर्मा के खिलाफ यह मामला दर्ज हुआ है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम जब डमरोग पहुंची तो तीनों एक ऑल्टो कार में घूमते हुए पाया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News