DNN चंबा
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला में दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक एक पिकअप के गहरी खाई में गिरने से तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। हादसे का पता लगते ही नकरोट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची गई। पुलिस की जानकारी के अनुसार यह हादसा कपाड़ी मोड के समीप हुआ जिसमें पिकअप ने सड़क पर पैदल चल रही महिला को भी अपनी चपेट में ले लिया। आपको बता दें कि पिकअप में सवार दो लोग बाप बेटा है जो कहीं जा रहे थे रास्ते में इनकी गाड़ी बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरी। मृतकों की पहचान पिता अली मोहम्मद और बेटे शकूर के रूप में हुई है।















