गहरी खाई में गिरी मैक्स, एक की मौत, 9 घायल

Crime Himachal News Sirmaur

DNN नाहन
सिरमौर जिला में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वीरवार को सिरमौर जिला के उपमंडल संगड़ाह के हरिपुरधार इलाके में एक मैक्स खाई में गिर गई। घटना में एक महिला की मौत हो गई। जबकि, 9 लोग घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल लोगों को मेडिकल कॉलेज नाहन रैफर किया गया है। बताया जा रहा है कि वाहन हरिपुरधार से सवारियां लेकर गेहल डिमाइना जा रहा था। इसी बीच खलिया के समीप चालक ने वाहन से संतुलन खो दिया। जहां मैक्स वाहन 50 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में जयंती देवी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गोपाल ठाकुर, राधा देवी, अनीता देवी, चालक हरदेव, राजेंद्र सिंह, नीलम, बबीता देवी, विद्या देवी व रणदीप घायल हुए हैं। उधर, प्रशासन ने मृतक के आश्रित को 20 हजार व घायलों को 10-10 हजार की फौरी राहत राशि प्रदान की है। संगड़ाह पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है।

News Archives

Latest News