गंभीर घाव होने के कारण चलने फिरने में असमर्थ पीड़ित परिवार को बीपीएल श्रेणी में डाला जाएगा

Himachal News Others Una
DNN ऊना
16 अगस्त। हरोली विस क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाल गांव भदसाली हार के रघुबीर सिंह का हाल जानने के लिए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा उनके घर पहुंचे। रघुबीर सिंह गत एक वर्ष से टांग में गंभीर घाव होने के कारण चलने फिरने में असमर्थ है। राघव शर्मा ने रघुबीर सिंह के घर पहुचकर कर उनका कुशलक्षेम जाना और पीड़ित को ईलाज हेतू 10 हज़ार रूपये की आर्थिक मदद प्रदान की तथा जिला प्रशासन की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। रघुबीर सिंह जर्जर मकान में रह रहे है। इसलिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए की पीड़ित परिवार को बीपीएल श्रेणी में डाले जाए। उन्होंने कहा कि रघुबीर सिंह के पुराने मकान के लिए रास्ता भी शीघ्र बनाया जाएगा। रघुबीर सिंह का ईलान वर्तमान में टांडा मेडिकल काॅलेज से चल रहा है। उन्होंने कहा कि पीड़ित के घाव के सैंपल लेकर लैबोरेटरी में भेजे गए है ताकि पता लग सके पीड़ित किसी गंभीर बिमारी से ग्रसित है और उसका ईलाज समय रहते किया जा सके। उन्होंने बताया कि परिवार में उनकी पत्नी दर्शना देवी देखभाल कर रही है तथा मनरेगा में काम करके अपना घर का खर्च चला रही है। उन्होंने बताया कि दर्शना देवी को गृहिणी सुविधा योजना के तहत गैस सुविधा उपलब्ध करवाई गई है तथा स्वच्छ भारत मिशन योजना के अंतर्गत शौचालय का निर्माण भी करवाया गया है। उन्होंने कहा कि पीड़ित की सभी रिपोर्ट आने के पश्चात ईलाज सुनिश्चित करवाया जाएगा।

News Archives

Latest News