खैर के अवैध कटान के आरोपी की पीजीआई में मौत

Baddi + Doon Crime Solan

DNN बद्दी (चड्ढा)
ज्यूडिशल कस्टडी में चल रहे खैर के अवैध कटान के मामले में आरोपी की पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई। मौत का कारण शुरुआती तौर पर ब्रेन हेमरेज बताया जा रहा है। उक्त आरोपी ज्यूडिश्यल कस्टडी पर था। 1 फरवरी से पीजीआई में उपचाराधीन था। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि 10 जनवरी को वन विभाग की टीम ने गुप्त सूचना केआधार पर भटोलीकंला में दबिश देकर खैर के 35 मौछे बरामद किए थे। जिस समय टीम ने मौके पर दबिश दी उस समय वन काटू टैंपो में खैर के मौछे लाद कर भागने की तैयारी में थे, लेकिन उससे पहले ही वन विभाग की टीम ने रेड कर दी और वन काटू खैर लदे टैंपो को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में वन खण्ड अधिकारी की शिकायत के आधार पर वन अधिनियम के तहत मुकददमा दर्ज करते हुए छानबीन के बाद 28 जनवरी को अमरीक सिंह निवासी हरियाणा को गिरफ्तार किया था। चार दिन के पुलिस रिमांड के उपंरात अमरीक को एक फरवरी से
ज्यूडिश्यल कस्टडी में भेजा गया था। एक फरवरी के आसपास अमरीक की तबीयत खराब हुई और उसे बददी पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंड़ीगढ़ रैफर कर दिया गया, पीजीआई में सोमवार को अमरीक की मौत हो गई। एसपी बददी रोहित मालपानी ने बताया कि अमरीक सिंह ज्यूडिश्यल कस्टडी में था और एक फरवरी से पीजीआई में उपचाराधीन था, सोमवार को उसकी मृत्यू हो गई।

News Archives

Latest News