खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के ट्रायल में हुआ आंशिक बदलाव

Kullu Others Politics
Dnewsnetwork
कुल्लू (Kullu ) 16 जनवरी
युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से युवा परीक्षण ट्रायल के सम्बन्ध में पूर्व में जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में किए गए आंशिक संशोधन के संदर्भ में जानकारी देते हुए बताया गया है कि युवा सेवा एवं खेल विभाग, हिमाचल प्रदेश द्वारा खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 (जिनका आयोजन छत्तीसगढ़ में दिनांक 14 फरवरी, 2026 से प्रस्तावित है) हेतु हिमाचल प्रदेश के जनजातीय खिलाड़ियों की एथलेटिक्स, स्विमिंग भारोत्तोलन, कुश्ती, हॉकी एवं फुटबॉल (महिला एवं पुरुष) खेल स्पर्धाओं की टीमों के चयन के लिए ट्रायल आयोजित किए जा रहे हैं।
प्रस्तावित खेलों में से एथलेटिक्स (महिला एवं पुरुष), तीरंदाजी (रिकर्व एवं कम्पाउंड) (महिला एवं पुरुष) तथा फुटबॉल (महिला एवं पुरुष) खेलों के ट्रायल जिला खेल कार्यालय, लुहणू ग्राउंड, बिलासपुर में 19 जनवरी 2026 को आयोजित किए जाएंगे। ट्रायल हेतु खिलाडियों का पंजीकरण प्रातः 10 बजे से आरम्भ होगा। सभी इच्छुक खिलाड़ी अपना हिमाचली प्रमाण पत्र, जनजातीय प्रमाण पत्र (अनिवार्य) तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो सहित परीक्षण केंद्र में समय पर रिपोर्ट करें।
अन्य खेलों (स्वीमिंग, भारोत्तोलन, कुश्ती, हॉकी) के ट्रायल पूर्व निर्धारित स्थान (इंदिरा स्टेडियम ऊना) पर ही निर्धारित कार्यक्रमानुसार आयोजित किए जाएंगे। उक्त ट्रायल में भाग लेने हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों को विभाग द्वारा कोई टी.ए.,डी.ए. देय नहीं होगा।

News Archives

Latest News