खेलो इंडिया टैलेंट खोज अभियान में देवी दत्त तंवर सदस्य नियुक्त

Solan Sports

DNN सोलन (कुनिहार)

भारतीय खेल प्राधिकरण के खेलो इंडिया टैलेंट खोज अभियान में सोलन के देवी दत्त तंवर को सदस्य नियुक्त किया गया है और उन्हें 10 राज्यों में नए व प्रतिभावान खिलाड़ियों की खोज का जिम्मा सौंपा गया है। उत्तर भारत के इन राज्यों में देवी दत्त तंवर ऊर्जावान खिलाड़ियों की खोज करेंगे जोकि आगामी समय में देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर सकें। खेलो इंडिया टैलेंट खोज के हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर डॉ एसएस रॉय ने उनकी नियुक्ति के संबंध में पत्र जारी किया है। आपको बता दें कि देवेंद्र तंवर सोलन के रहने वाले हैं और वह खो-खो संघ में महासचिव के पद पर हैं। साथ ही वे जल शक्ति विभाग में भी कार्यरत हैं। उन्हें हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, दिल्ली, चंडीगढ़ और राजस्थान में इस अभियान के तहत सदस्य नियुक्त किया गया है। जोकि नए खिलाड़ियों की खोज करेंगे। जिन्हें आगामी समय में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धाओं के लिए तैयार किया जाएगा।

News Archives

Latest News