DNN सोलन
खाना बनाते समय एक विद्युत कर्मचारी आग में बुरी तरह से झुलस गया। घटना की जानकारी मिलते ही विद्युत कर्मचारी के मकान मालिक ने उसे तुरंत उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन पहुंचाया घटना में कर्मचारी के हाथ व पांव बुरी तरह से झुलस गए हैं। उसका इलाज क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार सोलन विद्युत विभाग में तैनात कर्मचारी संजीव कुमार रात्रि ड्यूटी समाप्त करके सुबह अपने कमरे गया। जैसे ही वह खाना बनाने के लिए गैस जलाने लगा की अचानक मौके पर आग लग गई। जिसके कारण वह आग की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया। घटना की जानकारी जैसे ही उसके मकान मालिक को मिली वह वैसे ही कमरे के अंदर गया और घायल अवस्था में संजीव को तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल लेकर पहुंचा। विद्युत बोर्ड के सहायक अधिशासी अभियंता मनीश कुमार आर्य ने बताया कि संजीव कुमार कुछ दिनों पहले ही यह पर आया है और वह कथेड़ स्थापित 33 केवी सब स्टेशन में कायज़्रत है। रात्री डियूटी समाप्त करके वह सुबह अपने कमरे मे गया। जहां उसके साथ यह हादसा हो गया।















