खाई में गिरने से बाल-बाल बची बस, यात्रियों की अटकी सांसे

Crime Himachal News

डीएनएन नाहन 

वीरवार दोपहर को सिरमौर में एक बड़ा बस हादसा टल गया। गनीमत यह रही कि बस गहरी खाई में नहीं गिरी और सड़क किनारे खाई में गिरते-गिरते लटक गई। इस बीच यात्रियों की सांसे भी अटक गई। हालांकि अभी स्पष्ट नहीं है कि बस में कितने यात्री सवार थे, लेकिन बताया जा रहा है कि उक्त बस में दो दर्जन के करीब यात्री होने की बात कहीं जा रही है। यह हादसा राजगढ़ से सराहां लौटते वक्त कंवर ट्रेवलर्स निजी बस के साथ पेश आया। जानकारी के अनुसार एक वाहन को बचाने के चक्कर में उक्त बस मरयोग पुल के पास सड़क किनारे खाई में लटक गई। बस का एक टायर पूरी तरह से सड़क से नीचे उतर गया। गनीयत यह रही है कि बस वहीं-वहीं थम गई, अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे में कोई जानी नुक्सान की जानकारी नहीं है।

News Archives

Latest News