क्षय रोग उन्मूलन के सफल कार्यान्वयन के लिए ऊना जिला को मिला कांस्य पदक

Himachal News Others Una
DNN ऊना
25 मार्च। जिला ऊना को क्षय रोग उन्मूलन के कार्य के सफल कार्यान्वयन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक से नवाजा गया है यह जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना, डॉ. रमण शर्मा ने बताया की यह बहुत ही गर्व का विषय है कि हिमाचल प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर क्षय रोग उन्मूलन में प्रथम आंका गया, जिसमें प्रदेश के 5 जिलों में लाहुल एवं स्पीति जिला को रजत पदक तथा ऊना जिला सहित काँगड़ा, हमीरपुर, किन्नौर को कांस्य पदक से नवाजा गया है। उन्होंने बताया की सब नेशनल टीबी फ्री सर्टिफिकेशन के अंतर्गत जहाँ 2015 में क्षय रोग के सम्भावित  9 रोगियों के बलगम जाँच करने पर 1 रोगी क्षय रोग का पाया जाता था वहीं 2020 में 22 क्षय रोग के सम्भावित रोगियों की वलगम  जाँच करने पर 1 रोगी पाया गया है जिसके आधार पर जिला ऊना ने अपनी कांस्य पदक पर दावेदारी जताई थी इस स्थिति को परखने के लिए केन्द्रीय सरकार के द्वारा जिला ऊना में  5  टीमो का गठन किया गया था। इन टीमों के द्वारा 8 फरवरी 2021 से लेकर 7  मार्च 2021 तक सर्वेक्षण किया गया तथा टीमें  3117 घरों में गईं और  13997 लोगों में से 12241 लोगों ने इस सर्वे में भाग लिया व् कुल  863 लोगों के बलगम के सैंपल चेक किये गए और 10 लोगों को पॉजिटिव पाया गया व उनका उपचार किया जा रहा है। राष्ट्रीय स्तर के सर्वे के मुताबिक जिला ऊना में क्षय रोग के  प्रभाव में 20 प्रतिशत से ज्यादा की कमी पाई गयी है और केन्द्रीय सरकार के द्वारा उस दावेदारी को पुख्ता मानते हुए जिला ऊना को अमबेदकर भवन दिल्ली  में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन चोहान व् केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्री अश्वनी कुमार चोवे जी के कर कमलों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन दिवस के उपलक्ष्य पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन निदेशक हिमाचल प्रदेश डॉ. निपुण जिंदल व् राज्य क्षय रोग अधिकारी डॉ. गोपाल बेरी की उपस्थिति में जिला ऊना की ओर से जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अजय कुमार अत्री ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

News Archives

Latest News