DNN सराहां (सुुरेश कुमार)
सराहां क्रिकेट एकेडमी में बीसीसीआई के ए लेवल के कोच प्रेम सिंह ने सराहां एकेडमी के बच्चों को क्रिकेट की बारीकियां सिखाई साथ ही कुल्लू क्रिकेट एकेडमी के कोच ललित मोहन ने भी सराहां एकेडमी के बच्चों के साथ क्रिकेट के प्रति अपना अनुभव सांझा किया। इस मौके पर बोलते हुए प्रेम सिंह ने कहा कि सराहां के बच्चों में काफी प्रतिभा छुपी हुई है जिसे निखार कर आगे बढ़ाया जा सकता है। साथ ही उन्होंने सराहां एकेडमी के कोच सुरेन्द्र ठाकुर की भी पीठ थपथपाई ,उनके कार्य की सराहना करते हुए दोनों कोच का कहना था कि केवल एक महीने की प्रेक्टिस के बाद बच्चे काफी अच्छा परफॉर्म करने लगे हैं। साथ ही उन्होंने बच्चों को अपनी पढ़ाई के साथ साथ क्रिकेट में भी कड़ी मेहनत करने को कहा। उन्होंने कहा कि आज के समय मे क्रिकेट प्रोफेशनल गेम है इस लिए कॉम्पिटिशन भी अधिक है जो बच्चा ज्यादा मेहनत करेगा और अपने कोच के द्वारा सिखाई टेक्निक पर ध्यान देगा वही आगे जाएगा। सबसे बड़ी बात उन्होंने कहि की समाज मे मोबाइल और नशे की लत से भी हमारे बच्चे बचे रहेंगे ।इस मौके पर उनके साथ सराहां एकेडमी के बच्चों के अलावा कई स्थानीय लोग भी मौजूद थे।















