कौशल विकास के लिए योजनाओं की पूरी जानकारी आवश्यक- सैजल

Crime Politics

DNN सोलन
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने युवाओं का आह्वान किया कि वे उद्यमिता तथा कौशल विकास के लिए कार्यन्वित की जा रही योजनाओं की पूरी जानकारी प्राप्त करें ताकि भविष्य में इनसे लाभ प्राप्त कर वे स्वरोजगारी बन अन्य को भी रोजगार प्रदान करने में सक्षम हों। डॉ. सैजल आज ग्राम स्वराज अभियान के तहत आजीविका दिवस के अवसर पर आयोजित आजीविका एवं कौशल विकास मेले को संबोधित कर रहे थे।
डॉ. सैजल ने कहा कि आज का युवा पहले की तुलना में अधिक सजग है। युवाओं को संयम तथा अधिक से अधिक सुनने की शक्ति विकसित करनी होगी ताकि वे भविष्य में बेहतर नागरिक एवं उद्यमी बन सकें।


उन्होंने कहा कि युवा असीमित ऊर्जा का भण्डार हैं तथा हम सभी का यह उत्तरदायित्व है कि युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा एवं गति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि युवा ऊर्जा की सही गति ही देश को चन्द्रगुप्त मौर्य तथा अशोक जैसा नीति निर्धारक प्रदान करने में सक्षम है। डा. सैजल ने युवओं से आग्रह किया कि वे समय के महत्व को समझें तथा अपने भीतर सीखने की भावना विकसित करें। उन्होंने कहा कि सीख कर ही जीवन में आगे बढ़ा जा सकता है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि भारत के खोए गौरव को पुन: प्राप्त कने के लिए युवाओं को जोश, होश एवं पूर्ण आत्मबल के साथ एकजुट होना होगा।

उन्होंने कहा कि मेक इन इण्डिया, स्टार्ट अप, कौशल विकास जैसी योजनाएं युवाओं को उचित राह दिखाकर आर्थिक सशक्तिकरण का बेहतर जरिया बन सकती हैं। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से आग्रह किया कि कौशल एवं उद्यमिता विकास की विभिन्न जानकारियां गांव-गांव तक पंहुचाने के लिए नियमित अन्तराल पर जागरूकता शिविर आयोजित करें।
डॉ. सैजल ने इस अवसर पर विभिन्न विभागों एवं स्वंय सहायता समूहों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का शुभार भ किया तथा प्रदर्शनियों में गहरी रूचि दिखाई।

 

News Archives

Latest News