कोविड महामारी के दृष्टिगत पर्यटन एवं परिवहन क्षेत्रों को कई रियायतों की घोषणा: CM

Himachal News Mandi Politics Solan

DNN मंडी

15 अप्रैल । मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज जिला मण्डी के द्रंग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पद्धर में आयोजित राज्यस्तरीय हिमाचल दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने पुलिस और गृह रक्षा के जवानों की टुकड़ियों द्वारा प्रस्तुत मार्चपास्ट की सलामी ली और तिरंगे का अनावरण किया।

परेड का नेतृत्व डीएसपी प्रणव चैहान ने किया।
मुख्यमंत्री ने पद्धर में आयोजित स्वर्णिम हिमाचल दिवस के कार्यक्रम के अवसर पर प्रदेश के सभी पुलिस थानों में स्थापित महिला हैल्प डैस्क के लिए 136 टू-व्हीलर्ज को भी हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
इस शुभ अवसर पर प्रदेश के लोगों को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता सैनानियों और महान धरती पुत्रों को श्रद्धांजलि अर्पित की जिन्होंने हिमाचल प्रदेश को एक अलग पहचान दिलाने के लिए कड़ी मेहनत की। उन्होंने प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री डा. यशवंत सिंह परमार को भी स्मरण किया जिन्होंने हिमाचल प्रदेश को विशेष दर्जा दिलाने के लिए आंदोलन को बड़ी दिशा दिखाई। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने अस्तित्व में आने के उपरान्त शून्य से अपनी विकास यात्रा आरम्भ की। उस समय प्रदेश की शिक्षा दर केवल 4.8 प्रतिशत थी, यहां केवल 88 स्वास्थ्य संस्थान, 288 किलोमीटर सड़कें और केवल कुछ गांवों में पेयजल सुविधा उपलब्ध थी। उस समय विद्युत सुविधा भी केवल छः गांवों तक ही सीमित थी और प्रति व्यक्ति आय मात्र 240 रुपये थी। आज हिमाचल प्रदेश को देश के सबसे समृद्ध और प्रगतिशील राज्यों में आंका जाता है। आज यहां 38,470 किलोमीटर सड़कों का जाल बिछने से राज्य के 14,010 गांवों और 99 प्रतिशत पंचायतों में सड़क सुविधा उपलब्ध करवा दी गई है जबकि शेष पंचायतों को जल्द ही सड़क सुविधा प्रदान कर दी जाएगी।

सोलन  

उद्योग, परिवहन तथा श्रम एवं रोज़गार मन्त्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल को देश का सर्वश्रेष्ठ औद्योगिक हब बनाने के लिए कृतसंकल्प है और धर्मशाला में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्ज मीट इस दिशा में मील का पत्थर सिद्ध हो रही है। बिक्रम सिंह आज सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में आयोजित जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।
परिवहन मन्त्री ने इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा पुलिस एवं गृह रक्षा द्वारा आयोजित भव्य मार्चपास्ट की सलामी ली। पुलिस उप निरीक्षक मुनीष कुमार ने परेड का नेतृत्व किया।
उन्होंने कारगिल शहीद स्मारक पर कृतज्ञ प्रदेशवासियों एवं जिलावासियों की और से शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि भी अर्पित की।
उन्होंने इस अवसर पर प्रदेश के प्रथम मुख्यमन्त्री स्वर्गीय डाॅ. वाई.एस. परमार को को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

चंबा
विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ हंसराज ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को एक अलग राज्य का दर्जा दिलवाने में चंबा जिला के लोगों की भी अहम भागीदारी रही है। समूचे चंबा जिला ने भी पूरी हामी भरी थी कि हिमाचल प्रदेश देश का अलग पूर्ण राज्य होना चाहिए। विधानसभा उपाध्यक्ष ने यह बात आज 74वें हिमाचल दिवस के उपलक्ष्य पर चुराह उपमण्डल के मुख्यालय भंजराड़ू में आयोजित उपमंडल स्तरीय समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए अपने संबोधन के दौरान कही। विधानसभा उपाध्यक्ष ने हिमाचल प्रदेश के निर्माता डॉ यशवंत सिंह परमार को याद करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संघर्ष के बाद हिमाचल प्रदेश को एक अलग राज्य का स्वरूप प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि पूर्ण राज्यत्व के बाद की इस यात्रा में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व वाली वर्तमान सरकार ने भी अपने इस कार्यकाल के दौरान कई नए मील के पत्थर स्थापित करके प्रदेश को एक नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश वीर योद्धाओं का की धरती भी है। हिमाचल की कोख ने कई परम वीरों को जन्म दिया है जिसका हम सब को गर्व है।

 

News Archives

Latest News