DNN सोलन ब्यूरो
12 मार्च। जिला सोलन में कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगने के बाद महिला चिकित्सक कोरोना पॉजिटिव आई है। हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन में इस प्रकार का पहला मामला सामने आया है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग महिला चिकित्सक के सैम्पल पुनः जांच के लिए भेजेगा, लेकिन कोविड वैक्सीन लगने के बाद महिला के पॉजिटिव आने पर कई प्रश्न खड़े हो गए है। स्वास्थ्य विभाग इस मामले में जांच भी करेगा। बरहाल, इस प्रकार का पहला मामला आने के बाद स्वास्थ्य विभाग सचेत हो गया है। विभाग ने लोगों से न घबराने का आग्रह भी किया है।
बता दें कि कोरोना वारियर्स को सबसे पहले कोविड-19 का टीका लगा लगा था। इस टीकाकरण में दो बार डोज लगनी थी। महिला चिकित्सक को भी पहली डोज लगाई गई और उसके लगभग 28 दिनों बाद महिला को दूसरी वैक्सिनेशन की डोज लगाई गई। इसके बाबजूद महिला कोरोना पॉजिटिव आई है। महिला चिकित्सक सीएमओ ऑफिस में कार्यरत है। महिला का टैस्ट रैपिड एंटीजन टैस्ट के माध्यम से किया गया था और टैस्ट में महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महिला को बीते दिनों कोविड-19 के लक्षण आए जिसके बाद उन्होंने जांच करवाई।
वैक्सीन का असर के बार होता है कुछ दिनों बाद
उधर, चिकित्सकों का मानना है कि वैक्सीन लग जाने के बाद कई बार वैक्सीन का असर कई दिनों बाद दिखाना शुरू होता है। उनका यह भी मानना है कि 70 फीसदी पर कारगर है। 20 या 30 फीसद कारगर नहीं भी हो सकती है। दूसरे, हर व्यक्ति के शरीर की प्रतिरोधक क्षमता एक जैसी नहीं हो सकती। वैसे भी, वैक्सीन के बाद प्रतिरोधक क्षमता बढऩे में कुछ समय लगता है। इसी कारण कुछ लोगों की क्षमता कम हो, इसीलिए शारीरिक दूरी और मास्क के प्रयोग की सलाह दी गई है।
दोबारा होगी सैम्पलिंग
वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डा. राजन उप्पल का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है। सैम्पलिंग दोबारा करवाई जाएगी और सैम्पल जांच होगी। उनका कहना है कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।















