DNN सोलन ब्यूरो
01 नवंबर। जिला सोलन में कोरोना वायरस से मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। जिला के एमएमयू अस्पताल में रविवार को एक महिला ने दम तोडा है। महिला की कोरोना से मौत होने के बाद जिला सोलन में मौत का आंकड़ा 38 पहुंच गया है। इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. मुक्ता रस्तोगी ने की है। उन्होंने बताया कि महिला को सांस की तकलीफ थी और महिला को अस्पताल लाया गया था, जहां पर महिला का कोरोना टैस्ट लिया गया। शनिवार को महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस महिला की रविवार को कोरोना से मौत हो गई।















