DNN सोलन ब्यूरो
16 दिसंबर। जिला सोलन में बुधवार को फिर कोरोना वायरस से संक्रमित दो लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ा है। इन दोनों का इलाज आईजीएमसी में चला हुआ था। बुधवार को हुई दो मौतों में एक महिला और एक पुरुष है। महिला कुनिहार क्षेत्र की रहने वाली थी और 67 वर्ष की थी। महिला का कोविड-19 टैस्ट आईजीएमसी में किया गया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी और महिला का इलाज किया जा रहा था कि मंगलवार देर रात महिला ने दम तोड़ दिया, जबकि पुरुष सोलन का रहने वाला था और 55 वर्ष का था। व्यक्ति का टैस्ट एमएमयू में किया गया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। तबीयत बिगड़ने पर व्यक्ति को आईजीएमसी रैफर किया गया था जहां पर व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हुई है।
उधर, जिला सोलन में कोरोना वायरस के बुधवार को 36 मामलें आए है। इनमे 19 पुरूष व 17 महिलाएं है। इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. मुक्ता रस्तोगी ने की है। उन्होंने बताया कि जिला सोलन से जांच के लिए 771 सैम्पल भेजे गए थे। इन सैम्पलों में 36 की रिपोर्ट पॉजिटिव, 652 सैम्पलों की रिपोर्ट नेगेटिव, 12 सैम्पल इंकन्क्लुसिव व 80 सैम्पल अंडर प्रोसेस है।

इनमे केंद्रीय अनुसन्धान में आरटीपीसीआर के जरिए 432 सैम्पल जांचे गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार 26 सैम्पल पॉजिटिव, 327 सैम्पल नेगेटिव, 10 सैम्पल इंकन्क्लुसिव व 80 सैम्पल अंडर प्रोसेस है। इसी तरह रेपिड एंटीजन के माध्यम से 337 सैम्पलों की जांच की गई है। इनमे से 10 सैम्पल पॉजिटिव, 325 सैम्पल नेगेटिव व 02 सैम्पल इंकन्क्लुसिव निकले है।
बुधवार सोलन के 15, बद्दी के 02, नालागढ़ के 03, परवाणू के 03, एमएमयू के 04, अर्की के 05, कुनिहार के 03, बरोटीवाला का 01 मामला है। आईएलआई केटेगिरी के 23, डारेक्ट कॉन्टेक्ट 03, एसएआरआई 01, वालंटियर 06 व ट्रेवलर्स 02 व फ्लू का 01 मामला है।















