कोरोना वॉरियर्स का रामपुर में कांग्रेस ने हौसला बढ़ाया

Others Politics Shimla

DNN रामपुर
कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहे कोरोना वॉरियर्स का रामपुर में कांग्रेस ने हौसला बढ़ाया और उन्हें सम्मानित किया।
ब्लाक कांग्रेस रामपुर ने अध्यक्ष साहिब सिंह मेहता की अध्यक्षता में कोरोना वॉरियर्स का मान बढ़ाया। कांग्रेसियों ने फूल बरसाकर पुलिस, डॉक्टर , सफाईकर्मियों व रामपुर प्रशासन का आभार जताया। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष साहिब सिंह मेहता ने कहा कि वर्तमान में जो लोग दिन-रात ड्यूटी पर डटे हैं वे वास्तव में असली कोरोना योद्धा हैं और हम सभी को उनका मान सम्मान करके उनका हौसला बढ़ाना चाहिए। ताकि कोरोना के खिलाफ ही इस जंग में हमारी जीत हो। इस मौके पर प्रदेश महासचिव चन्द्र प्रभा नेगी, महिला कांग्रेस अध्यक्षा सत्या भूषण , पूर्व पार्षद विजेश गोयल ,पूर्व पार्षद चुड़ामणि शर्मा , पूर्व पार्षद पंकज शर्मा ,डी डी कश्यप ,सरोजनी, मोहन भाटिया ,पवन चौहान , मयंक गुप्ता, मीना कुमारी व कार्यकर्ता ध्रुव शर्मा रहे मौजूद रहे।

News Archives

Latest News