DNN सोलन
हिमाचल प्रदेश के लोगों के लिए पीजीआई से राहत की खबर आई है। बद्दी स्थित एक उद्योग के निदेशक की पत्नी की मृत्यु होने के बाद स्वस्थ विभाग की टीम ने उसके पति के सैंपल जांच के लिए भेजे थे। जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव आ गई है। इसके बाद बद्दी क्षेत्र के लोगों ने राहत महसूस की है। जिला चिकित्सा अधिकारी एनके गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि एक महिला की मौत हो गई थी जोकि कोरोना पॉजिटिव निकली। यह जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उसके पति के सैंपल लिए और उनकी जांच की जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसके अलावा एक अन्य सैंपल अर्की से जांच के लिए भेजे गए थे उसकी रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है। बद्दी में कोरोना वायरस से हुई महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने 54 संदिग्ध लोगों के सैंपल लिए और इसे जांच के लिए आईजीएमसी शिमला भेजा। इनमें से अर्की से भेजे गए एक सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसके अलावा 40 सैंपल नालागढ़ से व 7 सैंपल बद्दी से करोना वायरस संदिग्धों के लिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार क्रोना वायरस से मरी महिला के पति जो पीजीआई में उपचाराधीन है उनकी रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है ।















