कोरोना वायरस से एक ओर महिला की मौत, नए मामलें 23

Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो
06 अक्तूबर। जिला सोलन में कोरोना वायरस के मामलें लगातार बढ़ते जा रहे है। सोमवार को एक महिला की भी पीजीआई में उपचार के दौरान कोरोना वायरस से मौत भी हुई है।
सोमवार को भी जिला में 15 पुरुष व 08 महिलाएं संक्रमित हुई है। इनमे सबसे अधिक मामले सोलन के है और रिपोर्ट के अनुसार अधिकतर लोग डारेक्ट कॉन्टेक्ट में आने के बाद संक्रमित हुए है। इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. मुक्ता रस्तोगी ने की है।

उन्होंने बताया कि जिला सोलन में सोमवार को 23 सैम्पल पॉजिटिव, 224 नेगेटिव आए है। इनमे केंद्रीय अनुसन्धान संस्थान कसौली 41 सैम्पल जिनमे 03 सैम्पल पॉजिटिव आए है। ट्रुनेट के जरिए 03 सैम्पलों की जांच की गई थी। यह तीनों सैम्पलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। रैपिड एंटीजन टैस्ट के माध्यम से 205 सैम्पलों की जांच की गई, जिसमे 20 सैम्पलों की रिपोर्ट पॉजिटिव व 183 सैम्पल नेगेटिव आई है।

उन्होंने बताया कि जिला में आए 23 मामलों में सोलन से 14, बद्दी से 02, नालागढ़ से 02, परवाणू से 01, एमएमयू से 01 व सुबाथू से 02 है। इनमे डारेक्ट कॉन्टेक्ट 15, आईएलआई 03, गर्भवती महिला 01, वालंटियर 03, एक्यूसड 01 है।

जिला में लगातार कोरोना वायरस से मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। सोमवार को भी 72 वर्षीय महिला की कोरोना से मौत हो गई है। यह महिला पीजीआईएमआर में उपचाराधीन थी, जहां महिला की मौत हुई है। महिला का कोरोना सैंपल जांचा गया तो यह कोरोना पॉजिटिव निकला है। सोलन जिला में अभी तक कोरोना से मौत का आंकड़ा 34 पहुंच गया है।

सोलन जिला से वर्तमान में 43,961 सैम्पलों की जांच की जा चुकी है। इनमे 3,148 सैम्पल कोरोना पॉजिटिव निकलें है। हालांकि, जिला सोलन में कोरोना से जंग जितने वाले लोगों का आंकड़ा अधिक है। जिला में एक्टिव केस 473 है, और जंग जितने वाले 2,628 है। एक्टिव केस में अधिकतर मरीज होम आइसोलेशन में है।

News Archives

Latest News