कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि से प्रशासन के इंतजामों की खुली पोल, मरीजों को रखने की नहीं है सही व्यवस्था

Others Shimla

DNN शिमला  

10 नवंबर। हिमाचल प्रदेश में लगातार कोरोना के मामलें लगातार बढ़ रहे है। इसके चलते फिर कोविड केयर सेंटर फिर से भरने शुरू हो गए है। शिमला के आईजीएमसी में कोविड केयर सेंटर फुल हो गए हैं। बीते दिन हिमाचल प्रदेश में कोरोना के 711 मामले सामने आए, जो अब तक कोरोना मरीजों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल आईजीएमसी के कोरोना सर्विलेंस ऑफिसर डॉ राहुल गुप्ता का कहना है कि उन्होंने करोना संकटकाल में मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने की कोशिश की है और अन्य जिलों से आने वाले मरीजों को भी बेहतर सुविधाएं दी है। इन दिनों अचानक मरीजों की संख्या में इजाफा होने के बाद अस्पताल में जगह की भारी कमी हो गई है। अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए कुल 80 बैड हैं।

News Archives

Latest News