कोटलानाला में खड़ी गाड़ी पर अचानक गिरा पेड़

Crime Solan
DNN सोलन ब्यूरो
22 अगस्त। शहर के कोटलानाला के समीप अचानक एक पेड़ का एक हिस्सा गिर गया। पेड़ के एक हिस्सेके गिर जाने के कारण खड़ी गाड़ी को काफी नुकसान पहुंचा है। इस दौरान गनीमत यह रही कि इसमें कोई भी जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन सड़क किनारे पार्क की गई एक कार बूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। यह कार कोटलानाला के एक स्थानीय व्यापारी की बताई जा रही है। घटना शनिवार दोपहर करीब एक बजे की है, जब एक पेड़ अचानक गिर गया।  जिस समय यह विशालकाय पेड़ गिरा, उस वक्त वहां काफी चहल पहल थी।
बताया जा रहा है कि यह पेड़ काफी पुराना है। हालांकि, इस पेड़ का एक हिस्सा टूट गया और गाड़ी पर जा गिरा। इसके बाद इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। मौके पर अग्निशमन विभाग की टीम आई और उन्होंने गाड़ी से पेड़ को काटकर हटाया। पेड़ के गिरने से विद्युत आपूर्ति भी कुछ देर तक बाधित रही।
जिस जगह पर यह पेड़ गिरा है उस जगह पर दुकाने है और साथ ही तहसील कार्यालय भी है। राजस्व से संबंधित कार्य करवाने के लिए उपमंडल के लोगों का यहां जमावड़ा लगा रहता है। लेकिन सुखद यह कि पेड़ ने किसी भी इनसान को नुकसान नहीं पहुंचाया।
स्थानीय लोगों की माने तो इस पेड़ के गिरने की आशंका बीते कई वर्षों से जताई जा रही थी। इस विषय को लेकर कई दफा नगर परिषद को अवगत भी करवाया गया। लेकिन नप की ओर से कोई समाधान नहीं निकाला गया।
अग्निशमन विभाग सोलन में इंचार्ज देवेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर अग्निशमन विभाग की टीम पहुंच गई थी और पेड़ को हटाया। पेड़ गिरने से चालीस हजार का नुकसान हुआ है।

News Archives

Latest News