कैबिनेट की बैठक स्थगित विधानसभा पहुंचे मुख्यमंत्री व अन्य मंत्री

Himachal News Others Politics Shimla

DNN शिमला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक बार फिर सियासत में हलचल तेज हो गई है। इस बीच आज होने वाली कैबिनेट की बैठक अब कल होगी और मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री व मंत्री विधानसभा पहुंच गए हैं और वहां पर विधानसभा अध्यक्ष के साथ बैठक कर रहे हैं।

हालांकि यह खुलासा नहीं हो पाया है कि आखिर मामला क्या है और इस पर कुछ देर में बैठक समाप्त होने के बाद पर्दा उठ सकता है। आपको बता दें कि पिछले तीन दिनों से हिमाचल प्रदेश में सरकार को लेकर गहमागामी बनी हुई है।

News Archives