DNN राजगढ़ (शर्मा)
पच्छाद उपचुनाव के प्रचार के अंतिम चरण में विपक्ष के कांग्रेस नेता मुकेश अग्नीहोत्री भी कूद पड़े है। मुकेश अग्नीहोत्री ने चुनाव आचार सहिंता के उल्लंघन पर भाजपा नेताओं विशेषकर विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल की भूमिका पर कड़ा संज्ञान लिया। अग्नीहोत्री ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष का मामला अब प्रदेश तक नहीं रहेगा बल्कि लोकसभा व राष्ट्रपति तक जाएगा। अगले विधानसभा सत्र के पहले से अध्यक्ष की भूमिका पर चर्चा होगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं करवा पाई है इसलिए केंद्र के मुद्दों पर अब वोट मांग रही है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव के समय भी यहां की सड़कों पर लीपापोती कर भाजपा जनता को बेबकूफ बना रही है। एनएच को लेकर भी अग्निहोत्री ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा और कहा कि प्रदेश में बनने वाले 65 हजार करोड़ के 69 और पच्छाद के 4 एनएच पर क्यों डीपीआर नहीं बनी। एक नोटिफिकेशन भी जनता को भाजपा दिखा दे। मुख्यमंत्री का डबल इंजन की सरकार का दावा भी दम तोड़ चूका है।














