कुल्लू जिला के 1648 सैंपल नेगेटिव

Kullu Others
DNN कुल्लू
कोरोना संक्रमण के खतरे के मद्देनजर कुल्लू जिला में रैंडम सैंपलिंग की जा रही है। जिला के विभिन्न क्षेत्रों से सैंपल लेकर जांच के लिए नेरचैक भेजे जा रहे हैं। उपायुक्त डाॅ. ऋचा वर्मा ने बताया कि जिला से अभी तक कुल 1690 सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से 1648 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। मंगलवार दोपहर तक 38 सैंपलों की रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई थी। जिला में केवल 4 सैंपलों की रिपोर्ट पाॅजीटिव आई थी। इनमें से तीन संक्रमित व्यक्ति ठीक होकर घर जा चुके हैं। इस प्रकार जिला में कोरोना संक्रमण का अभी केवल एक ही एक्टिव केस है।
उपायुक्त ने बताया कि जिला में बाहर से आए 7470 लोग 14 दिन का होम क्वारंटीन पूरा कर चुके हैं। अभी 1068 लोग होम क्वारंटीन पर हैं।

Attachments area

News Archives

Latest News