कुमारहट्टी फ्लाईओवर बनकर तैयार, आज दोपहर बाद एक हिस्से से दौडेंगे वाहन

Kasauli Others Solan
DNN कुमारहट्टी(सोलन)
21 मार्च। कालका-शिमला नेशनल हाई-वे पांच पर कुमारहट्टी में लगने वाले जाम से जल्द निजात मिलने वाली है। कुमारहट्टी में फ्लाइओवर का कार्य लगभग पूरा हो गया है और फ्लाईओवर के एक हिस्से पर से आज दोपहर बाद वाहन दौड़ते दिखाई देंगे, जबकि दूसरे हिस्से पर थोड़े दिनों बाद वाहन दौडेंगे। इसके लिए परवाणू-सोलन(चंबाघाट) फोरलेन निर्माता कंपनी द्वारा शनिवार देर शाम को मेटलिंग व अन्य अभी कार्य पूरा कर दिया है। परवाणू से सोलन (चंबाघाट) के बीच हाई-वे पर यह पहला फ्लाईओवर होगा, जबकि इससे पहले सनवारा में रेलओवर ब्रिज का निर्माण चला हुआ है।
बरसात में परेशान हुए थे लोग
बता दें कि कुमारहट्टी में फ्लाइओवर निर्माण के साथ हो लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी थी। बरसात व टूरिस्ट सीजन में जाम की लंबी कतारें देखने को मिलती थी। वाहन चालकों को अधिकतर परेशानी बरसात के मौसम में झेलनी पड़ी थी, लेकिन अब इस समस्या का समाधान हो गया है और आज आधे दिन बाद वाहन फ्लाईओवर से दौड़ना शुरू करेंगे। फोरलेन निर्माता कंपनी द्वारा इसके लिए सभी तैयारियां और ट्रायल कर दिया है। हालांकि अभी फ्लाईओवर के एक ही हिस्से को वाहनों के लिए खोला जाएगा और 31 मार्च तक फ्लाईओवर का दूसरे हिस्से से भी वाहन दौड़ पाएंगे।
यह कार्य हो चुके है पूरे
गौरतलब हो कि कालका-शिमला नेशनल हाई-वे पांच पर परवाणू से सोलन(चंबाघाट) तक पहले चरण में निर्माण कार्य चला हुआ है। प्रथम चरण में आगामी समय लगभग कार्य पूरा होने वाला है। परवाणू से सोलन (चंबाघाट) तक सनवारा में रेल ओवर ब्रिज जिस पर से वाहन दौड़ना शुरू हो गए है। इसी के साथ कुमारहट्टी-सोलन बाईपास पर टनल का निर्माण किया गया है और अब कुमारहट्टी में फ्लाईओवर का कार्य पूरा हो गया है।  
फोटो :. फ्लाईओवर पर वाहनों को दौड़ाने के लिए मेटलिंग करते कंपनी के कर्मी। 
क्या कहना है प्रोजेक्ट मैनेजर का
जीआर इंफ्राप्रोजेक्ट के प्रोजेक्ट मैनेजर बलविंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार दोपहर बाद कुमारहट्टी फ्लाईओवर के एक हिस्से पर से वाहनों की आवाजाही शुरू की जा रही है। 31 मार्च तक दोनों हिस्सों पर से वाहन दौड़ पाएंगे।

News Archives

Latest News