कुमारहट्टी के इन क्षेत्रों में 11 दिसंबर को रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित

Kasauli Others Solan

DNN कुमारहट्टी (सोलन)  

10 दिसंबर। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटिड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुमारहट्टी के बाड़ा गांव में 11 दिसम्बर को वितरण ट्रान्सफार्मर के कार्य के दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियन्ता दिनेश ठाकुर ने  दी।
उन्होंने कहा कि इस कारण बाड़ा गांव व इसके आसपास के क्षेत्रों में 11 दिसम्बर को प्रातः 10.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने इस दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।

News Archives

Latest News