किसानों की अनदेखी सरकार को विधानसभा चुनाव में पड़ेगी भारी: नरेश कुकू

Himachal News Kullu Others

DNN कुल्लू 

26 मई फोर लेन प्रभाबित किसान संघ, मंडी-कुल्लू के अध्यक्ष नरेश कुकू ने कहा हे कि सरकार पीछले साढ़े चार सालों से किसानों की अनदेखी कर रही है किसानों को बस आश्वासन दिए जा रहे है न ही हिमाचल की जयराम  सरकार ने अपने घोषणा पत्र को भी लागू नहीं किया और अब समय सरकार का मात्र चार माह का रह गया है सरकार बड़े बड़े दावे कर रही है कि भाजपा सरकार एक बार फिर रिपीट होगी लेकिन उपचुनाव का झटका शायद सरकार भूल गई है जिसमें किसानों ने ही सरकार को उपचुनाव में बाहर का रास्ता दिखाया था सरकार के पास अभी यही अंतिम महीना है किसानों के हक में फैसला लेने का क्योंकि किसान भी इस बार किसी झूठ में नहीं आयेगा किसान के यदि किसानों को मुआवजा राशि मिलती है तो ही वे चुनाव में अपना योगदान देंगे नहीं तो हाल उपचुनाव जैसा होगा, वहीं स्थानीय विधायक श्री जवाहर ठाकुर ने पिछले साढ़े चार सालों से किसानों के लिए चार गुना मुआवजा और गुडविल के लिए एक भी आवाज नहीं उठाई है और न ही किसी सथानीय लोगो को रोजगार दिलवाया है विधायक  न ही घर पर मिलते है न कोई पत्राचार लेते हैं और न ही किसी तरह की कोई फोर लेन प्रभावितों के लिए आवाज़ उठाते हैं ।

फोर लेन प्रभाबित किसान संघ मांग करता हे कि सरकार जल्द ही प्रभावित किसानों को चार गुणा मुआवजा राशि देने की घोषणा करें क्योंकि अब किसान परेशान है और दुखी है अन्यथा पूरे प्रदेश में  भूमि अधिग्रहण प्रभाबित मंच  के हजारो किसान रोड पर उतरेंगे और सरकार के खिलाफ बहुत बड़ा आंदोलन करेंगे।

News Archives

Latest News