किक बॉक्सिंग के खिलाडिय़ों व कोच सम्मानित

Solan Sports

डीएनएन सोलन
उद्योग, श्रम एवं रोजगार, तकनीकी शिक्षा तथा व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री बिक्रम सिंह ने सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर किक बॉक्सिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों तथा उनके कोच एवं अंतर्राष्ट्रीय रेफरी को सम्मानित किया। बिक्रम सिंह ने इस अवसर पर किक बॉक्सिंग खेल में 95 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी मनजोत सिंह, 70 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वाली खिलाड़ी मेघा, 75 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीतने वाली श्वेता, 63.5 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीतने वाले कंवरप्रीत सिंह, 75 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीतने वाले अंकित, 55 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीतने वाली मानसी ग्रोवर, 52 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीतने वाले रोहित तथा 69 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीतने वाले नितेश को सम्मानित किया। उद्योग मंत्री ने किक बॉक्ंिसग के राष्ट्रीय कोच संजय जसवाल तथा कोच एवं अंतर्राष्ट्रीय रेफरी सुनीता को भी सम्मानित किया। उन्होंने परेड में भाग लेने वाली सभी टुकडिय़ों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया।

News Archives

Latest News