DNN सोलन
हिमाचल प्रदेश न्यायिक कर्मचारिय कर्मचारी संघ सोलन के सभी कर्मचारियों द्वारा राज्य कार्यकारिणी के आवाहन पर प्रदेश सरकार के खिलाफ नए वेतनमान नहीं दिए जाने पर काले बिल्ले लगाकर शनिवार को भी लगातार चौथे दिन अपना रोष व्यक्त करना जारी रखा गया। यदि सरकार फिर भी कर्मचारियों की मांगों पर कोई निर्णय नहीं लेती है तो सोमवार से सभी कर्मचारी वर्क टू रूल और सुबह 9:45 से पहले लंच टाइम में एवं शाम को 4:45 के बाद नारो व गेट मीटिंग द्वारा सरकार के प्रति अपना आक्रोश व्यक्त करेंगे । संघ के प्रधान कमल सिंह राठौर ने मुख्य न्यायाधीश हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट का आभार व्यक्त करते हुए उनसे करबद्ध निवेदन किया कि जिस प्रकार आपने डिस्ट्रिक्ट जुडिशरी के कर्मचारियों के 2 साल से लंबित पड़े भर्ती तथा पदोन्नति संबंधी नियमों को सरकार से जल्द से जल्द संशोधित करवाया उसी तरह से डिस्ट्रिक्ट जुडिशरी के कर्मचारी चाहते हैं कि उन्हें जल्द से जल्द नया वेतनमान सरकार से प्रदान करें।















