कार दुर्घटना में दो की मौत

Crime Mandi

DNN मंडी
पिछली रात बजौरा कटौला सडक पर रोपा राहला के पास एक कार दुर्घटना ग्रस्त हो गई जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है। दुर्घटना का पता सुबह ही लग पाया जब लोगों ने देखा कि मुख्य सड़क से लिंक रोड़ पर जाती हुई एक आल्टो कार 150 फीट नीचे जाकर गिरी है तथा दो व्यक्ति कार से निकल कर मृत पडे हैं । सूचना मिलने पर पुलिस मौका पर पहुंची तथा यह पाया गया कि रमेश कुमार व पदम दोनो निवासी निवासी तारेल डाकघऱ राहला जिला मण्डी के रहने वाले हैं तथा लिंक रोड पर अपने घर की तरफ जा रहे थे । रात के समय यह दुर्घटना किस समय हुई है यह मालूम न हो सका है क्योंकि दुर्घटना का पता सुबह ही लगा। मृतकों में रमेश कुमार उम्र 40 साल भारतीय सेना में नौकरी करता है तथा दूसरे मृतक का नाम पदम राम उम्र 32 साल है। दुर्घटना का क्षेत्र औट थाना के अधिकार क्षेत्र में हैं। अत औट थाना में मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी है। शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शवों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया है।

News Archives

Latest News