DNN नाहन
सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के रोनाहट में एक कार के खाई में गिरने से एक महिला की मौत हो गई है। जबकी एक महिला सहित एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार कार में तीन लोग सवार होकर रोनाहट से किणु जा रहे थे की किणु के नजदीक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। गाड़ी के खाई में गिरने की आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए तथा घायलों को खाई से बाहर निकाल कर 108 एंबुलेंस की सहायता से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोनाहट लाया गया। घटना में घायल एक महिला को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया जिसकी पहचान फुलमा देवी के तौर पर हुई है जबकि अन्य दो लोग भी घटना में घायल हुए हैं पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।















