18 सितंबर। शिमला जिला की कोट पंचातय में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां पर एक कार के गहरी खाई में गिरने से 4 लोगों की मौत की सूचना है। यह स्थान सोलन जिला के साधुपुल क्षेत्र से सटा है और सोलन व शिमला जिला का सीमा क्षेत्र है। बताया जा रहा है कि कार में सवार होकर 4 लोग जा रहे थे कि अचानक रास्त में कार गहरी खाई में गिर गई। जिसके कारण 4 लोगों की मौत हो गई। ग्रामीणों को जब घटना का पता चला तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल की ओर रवाना हुई।
















