DNN सोलन
सोलन राजगढ़ मार्ग पर नौणी से करीब 10 किलोमीटर दूरी पर एक कार के गहरी खाई में गिर जाने के कारण 2 लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद सोलन सदर की पुलिस सदर थाना प्रभारी धर्म सेन नेगी के नेतृत्व में मौके पर पहुंच गई है। पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है
पता चला है कि कार काफी गहरी खाई में गिरी है।पुलिस के अनुसार कार करीब 800 फुट गहरी खाई में गिरी जिसमें मौके पर ही 2 लोगों की मौत हो गई इनकी पहचान भूपेंद्र उम्र 26 साल निवासी राजगढ़ सिरमौर व रविन्द्र उम्र 35 साल निवासी राजगढ़ सिरमौर के तौर पर हुई है समाचार लिखे जाने तक सोलन पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर खाई से शव को निकालने के लिए जुटी हुई थी।
















